Monday 12 February 2018

अस्वच्छ मन के उपद्रव शांत करो, स्वच्छ मन और सुकून प्राप्त करो, स्वाध्याय करो, स्वाध्याय करो।

अस्वच्छ मन के उपद्रव शांत करो,
स्वच्छ मन और सुकून प्राप्त करो,
स्वाध्याय करो, स्वाध्याय करो।

आतंकवाद क्या है?
अस्वच्छ मन का उपद्रव है,
भ्रष्टाचार क्या है?
अस्वच्छ मन का उपद्रव है,
अश्लीलता क्या है?
अस्वच्छ मन का उपद्रव है
व्यसन का कारण क्या है?
अस्वच्छ मन का उपद्रव है,
भ्रष्ट समाज का कारण क्या है?
अस्वच्छ मन का उपद्रव है,
टूटते मन और बिखरते रिश्तों का कारण क्या है?
अस्वच्छ मन का उपद्रव है।

तो समाधान क्या है?
स्वच्छ मन से विचार,
सभ्य समाज का आधार क्या है?
स्वच्छ मन से कार्य,
स्वच्छ मन का आधार क्या है?
नियमित स्वाध्याय और आत्मसुधार,
सद्बुद्धि का आधार क्या है?
नियमित स्वाध्याय और सद्विचार,
अच्छे संस्कारो का आधार क्या है?
नियमित स्वाध्याय और सद्विचार।

अस्वच्छ मन के उपद्रव शांत करो,
स्वच्छ मन और सुकून प्राप्त करो,
स्वाध्याय करो, स्वाध्याय करो।

स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन प्राप्त करो,
सभ्य समाज का निर्माण करो,
स्वाध्याय करो, स्वाध्याय करो।

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...