Sunday 11 February 2018

फ़रवरी में हमारा आदर्श पर्व कौन सा होगा? शिवरात्रि या वेलेन्टाइन?दिव्य यज्ञ होगा या डांस मस्ती?

*नुक्कड़ नाटक - फ़रवरी में हमारा आदर्श पर्व कौन सा होगा? शिवरात्रि या वेलेन्टाइन?दिव्य यज्ञ होगा या डांस मस्ती?*
(सभी बच्चे हंस रहे हैं, एक बच्चा बोला मेरी फूल की दुकान है देखना है कि इस बार गुलाब ज्यादा बिकेगा या गेंदा। पूजन-भजन होगा या डांस पार्टी। सब पुनः हंस पड़ते हैं)

(टेक्निकल कॉलेज में सभी डिपार्टमेंट के बच्चे एकत्रित होते हैं, यह तय नहीं कर पा रहे कि इस वर्ष 14 फरवरी को क्या और कैसे मनाएं? परस्पर विरोधाभास दो गुटों का चल रहा है? एक ग्रुप वेलेन्टाइन की ढिंगचैक डांस पार्टी और बीयर का समर्थन कर रहा है, तो दूसरा ग्रुप शिवरात्रि पर कॉलेज में पंचकुंडीय यज्ञ और नशामुक्ति अभियान का। दोनो ग्रुप अपने प्रस्ताव लेकर कॉलेज मैनेजमेंट के पास जाते हैं।)

👉🏽 शिवभक्त ग्रुप 👉🏽 सर, शिवरात्रि के शुभ पर्व पर हम सब पंचकुंडीय यज्ञ द्वारा पर्यावरण संशोधित करना चाहते हैं। तथा के शिव के समक्ष यज्ञ के पश्चात अशिव (व्यसन-नशे-बुरी आदत) के त्याग का वचन/संकल्प लेंगे।

👉🏽वेलेंटाइन ग्रुप👉🏽 सर कल वेलेंटाइन सेलेब्रेट करना है, लड़कियां पिंक पहनेंगी और लड़के ब्लू, और शानदार डांस पार्टी कल रंगारंग प्रोग्राम के माध्यम से करना चाहते हैं।

👉🏽प्राचार्य👉🏽 दोनों ग्रुप, जो करना चाहते हो उसका लॉजिक दो और फ़ायदे बताओ, उसके बाद वोटिंग होगी, जो ग्रुप जीतेगा उसकी बात मानी जायेगी।

👉🏽वेलेंटाइन ग्रुप👉🏽 हमारी उम्र इस समय एन्जॉय करने की है, बड़े बूढ़ों की तरह पूजा करने की नहीं। जब हम रिटायर होंगे हम भी माला जपेंगे और स्वाहा स्वाहा यज्ञ करेंगे😂😂😂😂😂 (सब ठहाके मार के हंसते हैं) यज्ञ एक बोरिंग प्रोसेस है और डांस में अतिशय मस्ती है। हम DJ भी बुलाएंगे।

👉🏽शिवभक्त ग्रुप👉🏽 
सर इस ग्रुप ने हमारा मज़ाक उड़ाया तो कुछ कड़वे सत्य आपके सामने लाना चाहता हूँ।
1- वेलेंटाइन महाशय को 14 फरवरी 498 को फांसी वहां के तत्कालीन राजा क्लॉडियस ने दिया था,क्योंकि खुलेआम सेक्स और रखैल प्रथा(Kept) का विरोध वेलेन्टाइन्ट करता था। वो पादरी लोगों को *भारतीय संस्कृति और तत्वदशर्न* के प्रभाव में एक पत्नी प्रथा को कायम करते हुए विधिवत विवाह करवा रहा था।

2- वेलेन्टाइन्ट की फांसी के बाद उसके अनुयायी लोगों ने इस दुःख में और उसकी याद में *वेलेन्टाइन्ट डे* मनाना शुरू किया। और विवाह के लिए प्रपोज उसी का नाम लेकर करने लगे - *will you be my valentine* अर्थात *क्या आप मुझसे विवाह करेंगे, वेलेन्टाइन के शिक्षण अनुसार मेरे साथ जीवन निर्वहन करेंगे?*।

3- सर यह प्रथा और दिन यूरोपीय लोगों के लिए जरूरी है जहाँ कुँवारी मां और नाज़ायज बच्चो की फौज से सरकार दुखी है। माँ-बाप कई रिश्ते बनाते है और बच्चे की परवरिश तकरार- ठोकरों के बीच होती है।

4- लेकिन सर हमारे भारत देश मे तो यह प्रथा पहले से है,विवाह के बिना सम्बन्ध अमान्य है। तो फ़िर हमारे देश मे इसे बिन समझे विकृत तरीके से मनाने की क्या जरूरत? जो महापुरुष स्त्री -पुरूष को विवाह की सीख देते देते शहीद हो गया, उसी के नाम पर रखैल प्रथा(live in relationship) पनप रही है। बड़ी दुःखद बात है।

👉🏽 प्राचार्य (वेलेन्टाइन ग्रुप से) 👉🏽 क्या तुम्हे यह सत्य पता था? या टीवी सीरियल देख के इसे मनाने जा रहे थे? क्या तुम्हारी जनरेशन मौज मस्ती के लिए इसे मनाती है?

👉🏽वेलेन्टाइन ग्रुप👉🏽 सॉरी सर हमें पता नहीं था।

👉🏽शिवभक्त ग्रुप👉🏽

1- शिवपरिवार भारतीय संस्कृति में एक आदर्श परिवार का प्रतिनिधित्व करता है।

2- शिव जी के परिवार में सभी अपने अपने व्यक्तित्व के धनी और स्वतंत्र रूप से उपयोगी हैं। नर नारी का भेद नहीं यहां, शिव स्वयं अर्धनारीश्वर हुए। सब शक्ति सम्पन्न, दुष्टता के विनाश और सद्बुद्धि-सौम्यता के अभिवर्धन के लिए एक दूसरे के सहयोगी हैं।

3- इनके वाहन भी शिक्षण देते हैं तथा विभिन्न भिन्नता लेते हुए भी साथ रहते है (बैल-सिंह, सर्प-मोर, चूहा)

4- शिवभक्त आत्मकल्याण के साथ लोककल्याण की भावना ऱखते हुए श्रेष्ठ सुसंस्कारी परिवार निर्माण करता है। जिससे स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज विनिर्मित हो।

👉🏽वेलेन्टाइन ग्रुप👉🏽 शिक्षण तो समझ आ गया, अब यह बताओ इसे मनाने के लिए यज्ञ करेंगे तो लकड़ी जलेगी और प्रदूषण फैलेगा? घी बर्बाद होगा। इससे अच्छा यह गरीबों को बाँट दो। पुण्य मिलेगा।

👉🏽शिवभक्त ग्रुप👉🏽 युगऋषि पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने एक शान्तिकुंज मे ब्रह्मवर्चस एकशोध संस्थाबनाई है। जो यज्ञ पर ही रिसर्च करती है। यज्ञ एक पुर्णतः वैज्ञानिक और एक समग्र उपचार पद्धति है:-

1- यग्योपैथी पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से *PHD* भी की जा सकती है।

2- ब्रह्मवर्चस और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में हमारी दिल्ली में भी यज्ञ पर रिसर्च हो रहा है, यज्ञ से पूर्व और बाद Air veda air index मीटर से pollution को चेक किया गया। PM2.5 जो कि 281 था वो दूसरे दिन घटकर 66 रह गया। तो यह सिद्ध हुआ कि यज्ञ पॉल्युशन दूर होताहै। सर मेडिसिन , साउंड एनर्जी और हीट एनर्जी के सिस्टेमेटिक प्रोसेस से यह सम्भव होता है।

2- डॉक्टर ममता सक्सेना ने दिल्ली पॉल्युशन बोर्ड के साथ किए विभिन्न टेस्ट में सिद्ध किया कि रोगाणुओं को यज्ञ नष्ट करता है।

👉🏽वेलेन्टाइन ग्रुप👉🏽 यज्ञ में ये सब कैसे सम्भव होता है?

👉🏽शिवभक्त ग्रुप👉🏽 यज्ञ हम लोग हवन सामग्री में औषधि, गाय का घी और आम की लकड़ी से करते हैं, साथ मे मन्त्र शक्ति का प्रयोग होता है। जो पॉल्युशन दूर करता है, वायुमंडल शुद्ध करता है। साथ ही मानसिक पॉल्युशन दूर होता है। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में तो विभिन्न रोगों के उपचार हेतु यग्योपैथी OPD भी है।

👉🏽वेलेन्टाइन ग्रुप👉🏽 सॉरी शिवभक्तो, क्षमा कर दो। बिना जानकारी के हमने तुम्हारा मज़ाक उड़ाया।बताओ हम क्या सहयोग तुम्हारा कर सकते है? हम भी यज्ञ में सहयोगी बनकर पर्यावरण की हीलिंग प्रोसेस में मदद करेंगे।

👉🏽प्राचार्य👉🏽 एक बात बताओ इतनी छोटी उम्र में तुम्हे इतना ज्ञान कहाँ से आया?

👉🏽शिवभक्त ग्रुप👉🏽 सर हम लोग डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन ग्रुप से हैं। हमें विभिन्न सेमिनार और बाल सँस्कार शाला के माध्यम से बचपन से ही वैज्ञानिक अध्यात्म पढ़ाया जाता है। आप सब भी इससे जुड़ सकते हैं। वैसे भी सर इष्ट का आर्थ होता है जीवन के आदर्श का चयन, दुर्भाग्यवश हम लोगों ने पाश्चात्य का अंधानुकरण करने के कारण शिव-शक्ति के आदर्श को भुला दिया। प्रकृति संरक्षण भूला दिया। सद्विचार और सत्कर्म को भूला दिया, इसलिए समाज आज अव्यवस्थित है।

👉🏽आचार्य👉🏽 नहीं बच्चों अब कोई नहीं भूलेगा इन आदर्शो को क्योंकि *बालसंस्कार* के माध्यम से युगऋषी आचार्य श्रीराम तुम जैसे बच्चो को भूली भारतीय संस्कृति पुनः न सिर्फ़ याद दिलाने के लिए अपितु पुनर्स्थापित करने केलिए सृजन सैनिक जो तैयार कर रहे हैं। देखों न मुझे भी भूला ज्ञान याद करवा दिया तुम सबने😇

😇 सभी मुसकुरा कर ताली बजाते हैं👏🏻👏🏻👏🏻 और बम भोले बोलते हुए निकल पड़ते हैं *अग्निवत शिवतत्त्व में सत्कर्मो की आहुति देने के लिए*😊

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...