Tuesday 19 March 2019

अश्लीलता दहन और नशा उन्मूलन पर्व होली की अग्रिम बधाई

*अश्लीलता दहन और नशा उन्मूलन पर्व होली की अग्रिम बधाई।*
🌈🌈🌈🌈🌈🌈❄❄❄
*होली के त्यौहार की बहुत बहुत बधाई*

👉🏼प्राचीन कथानुसार भक्त प्रह्लाद के पिता हरिण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानते थे और प्रजा पर मनमाना अत्याचार करते थे। वह विष्णु के विरोधी थे जबकि प्रह्लाद विष्णु भक्त थे। उन्होंने प्रह्लाद को विष्णु भक्ति करने से रोका जब वह नहीं माने तो उन्होंने प्रह्लाद को मारने का प्रयास किया।

प्रह्लाद के पिता ने अपनी बहन होलिका से मदद मांगी। होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था। होलिका अपने अधर्मी भाई की सहायता करने के लिए तैयार हो गई और एक निष्पाप बालक प्रह्लाद को लेकर चिता में जा बैठी, परन्तु विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जल कर भस्म हो गई।

🔥अधर्म और बुराई की हार हुई और धर्म और अच्छाई की जीत हुई।🔥

👉🏼एक वक़्त गांधी जी के आह्वाहन पर विदेशी सामानों की होली जलाई गई थी और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लिया गया था।

*प्रह्लाद ने उस वक्त फ़ैली बुराई से लोहा लिया, और अब वक़्त आ गया है कि हम सबको वर्तमान समाज में फ़ैली बुराइयों के दहन करना है। वर्तमान समय की दो भीषण समस्याएं हैं पहला अश्लीलता और दूसरा नशा। इन दोनों ने युवाओं को कुंठित कर दिया है और भारत माता को बेहाल कर दिया है।*

🙏🏻अखिलविश्व गायत्री परिवार आप सबका आह्वाहन करता है कि अश्लीलता दहन और नशे के उन्मूलन में जुट जाइये। 🙏🏻

होली के शुभ अवसर पर शक्तिपीठों, प्रज्ञा मंडलों पर होली मिलन समारोह आयोजित कीजिये। लोगों को आनन्द और ख़ुशी मनाने के सभ्य और सुसंस्कृत तरीक़े से आनन्द मनाना सिखाइये।

आज युवा कल्पना ही नहीं कर पाते कि बिना नशे और फ़ास्ट फ़ूड के भी पार्टी हो सकती है, उत्सव हो सकते हैं। भारतीय पकवानों और भारतीय संस्कृति से वो दूर हो गए हैं।

आप ऐसे होलीमिलन उत्सव का आयोजन करें जिसमें सबकुछ स्वदेशी हो, भारतीय व्यंजन और भारतीय वेशभूषा और भारतीय स्टाइल हो। गीत संगीत चुटकुले व्यग्य और संगीत के माध्यम से मस्ती भरी होली मनाईये। युगनिर्माण के सन्देश दीजिये। भारत की आत्मा से युवाओं को जोड़िये। ऐसा भारतीयता और युगनिर्माण का रँग लोगों के मन में लगाइए कि वो कभी भी न उतरे।

*अश्लीलता दहन और नशा उन्मूलन पर्व होली की अग्रिम बधाई।*

🔥 *होलिका दहन*  - होलिका गाय के गोबर के उपलों और आम की लकड़ी से बनाएं। उसमें विधिवत पूजन के बाद लोगों से गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुति डलवाएं। पूजन विधि के लिए कर्मकांड भाष्कर की मदद लें। हवन सामग्री में कपूर, ईलायची, तेजपत्ते और गिलोय मिला कर हवन करने से रोगाणु मरेंगें और आसपास रोगमुक्त वातावरण बनेगा।🔥

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...