Sunday 24 March 2019

प्रश्न - *यज्ञादि के दौरान संकल्प मंत्र में क्यों बोला जाता है - जम्बूद्वीपे भरतखण्डे....*?

प्रश्न - *यज्ञादि के दौरान संकल्प मंत्र में क्यों बोला जाता है - जम्बूद्वीपे भरतखण्डे....*?

उत्तर - हमारे सनातन धर्म में पूजा-पाठ व कर्मकाण्ड में संकल्प का विशेष महत्त्व होता है। ऐसी मान्यता है कि बिना संकल्प किए कोई पूजा-पाठ सफ़ल नहीं होता। इसलिए प्रत्येक कर्मकाण्ड से पूर्व यजमान का संकल्प करवाना आवश्यक है। लेकिन जब हम किसी कार्य हेतु संकल्प करवाते हैं या स्वयं करते हैं तब संकल्प के उच्चारण में ' *जम्बूद्वीपे भरतखण्डे* ' क्यों बोलते हैं? यह हममें से कईयों को पता नही होता।

आइये जानते हैं इसके पीछे का इतिहास :- भारत जिसका पूर्व नाम अजनाभ वर्ष था, जम्बूद्वीप में स्थित है, जिसके स्वामी महाराज आग्नीध्र थे। आग्नीध्र स्वायम्भुव मनु के पुत्र प्रियव्रत के ज्येष्ठ पुत्र थे। प्रियवत समस्त भू-लोक के स्वामी थे। उनका विवाह विश्वकर्मा की पुत्री बर्हिष्मती से हुआ था। महाराज प्रियव्रत के दस पुत्र व एक कन्या थी। महाराज प्रियव्रत ने अपने सात पुत्रों को सप्त द्वीपों का स्वामी बनाया था, शेष तीन पुत्र बाल-ब्रह्मचारी हो गए थे। इनमें आग्नीध्र को जम्बद्वीप का स्वामी बनाया गया था। आग्नीध्र के पुत्र महाराज नाभि एवं महाराज नाभि के पुत्र ऋषभदेव थे जिनके पुत्र चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा।

जिस द्वीप में भारत देश स्थित है उसका प्राचीन नाम जम्बूद्वीप है, जो एशिया महाद्वीप का एक भाग है, जिस पर अखण्डभारत स्थित है।

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...