Tuesday 19 March 2019

कविता- होली में एक बुराई का दहन करें और अच्छाई का वरण करें

🌈 *होली में एक बुराई का दहन करें और अच्छाई का वरण करें*🌈
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

आओ एक बुराई का दहन करें,
चलो एक अच्छाई का वरण करें,
चलो सामाजिक बुराइयों का भी शमन करें,
अश्लीलता दहन और नशा का उन्मूलन करें।

चलो जन जन में आत्मियता का विस्तार कराएं,
चलो मिलकर खुशियों के रँगो भरा त्यौहार मनाएं,
चलो आज नेत्रों में शुभ दृष्टि लाएं ,
दूसरों की अच्छाइयाँ देखें और दिखाएं।

चलो नारद सी अहम भूमिका निभाएं,
ज्यादा से ज्यादा बाल सँस्कारशाला चलाएं,
घर घर में सुसंस्कारी और सर्वहितकारी,
प्रह्लाद सा व्यक्तित्व बनाएं।

आओ प्रेम सहकार भरा परिवार बनाएं,
मीठे मधुर बोल की गुझिया रोज़ खिलाएं,
एक दूसरे के जीवन में रंगीन खुशियों लाएं,
जीवन भर एक दूसरे का सदा साथ निभाएं।

🌈 *अश्लीलता दहन और नशा उन्मूलन पर्व होली की बधाई, ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार में रँग बिरंगी खुशियां आएं। आपका परिवार और भारत देश सुखी समृद्ध बने*।🌈

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

🙏🏻😇सभी पोस्ट और प्रश्नोत्तरी/समस्या-समाधान का संग्रह फेसबुक और ब्लॉग में है। अतः निम्नलिखित फेसबुक पेज और ब्लॉग जरूर विजिट करें।😇🙏🏻

👉🏼फेसबुक पेज - https://m.facebook.com/sweta.chakraborty.DIYA/

👉🏼ब्लॉग साइट - http://awgpggn.blogspot.in

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...