Monday 17 June 2019

प्रश्न - *दीदी, मेरा 8 साल का बेटा है वह थोड़ा कमज़ोर है डॉक्टर ने अण्डे खाने के लिए कहा लेकिन हम अंडे नही खाते तो ऐसा कोई शाकाहारी फ़ूड बताओ जो अंडे की कमी को पूरा कर सके।*

प्रश्न - *दीदी, मेरा 8 साल का बेटा है वह थोड़ा कमज़ोर है डॉक्टर ने अण्डे खाने के लिए कहा लेकिन हम अंडे नही खाते तो ऐसा कोई शाकाहारी फ़ूड बताओ जो अंडे की कमी को पूरा कर सके।*

उत्तर - आत्मीय बहन, प्रोटीन शरीर के निर्माण करने वाले सबसे महत्वपूर्ण तत्वों मे से एक है।

एक स्वस्थ मानव शरीर मे लगभग 62% पानी, 16% वसा, 16% प्रोटीन, 6% खनिज, 1 प्रतिशत से कम कार्बोहाइड्रेट, थोड़ी मात्रा में विटामिन और कुछ अन्य पदार्थ होते है।

मानव शरीर का 16% भाग प्रोटीन होता है। प्रोटीन हमारे शरीर मे बालों, मांसपेशियों, त्वचा, हड्डियों, नाखूनों और रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है।

प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, साथ ही शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए ज़रूरी है। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है।

अक्सर मांसाहारी डॉक्टर लोग मानते हैं प्रोटीन के लिए अंडा सबसे बेहतर जरिया है लेकिन यह बहुत बड़ा भ्रम है। मनुष्य की छोटी आँते और शारिरिक संरचना मांसाहार के लिए है ही नहीं। अंडों से प्राप्त प्रोटीन लाभदायक कम और नुकसानदेह ज्यादा है। अंडे खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, हृदय औऱ किडनी की बीमारी सबसे ज्यादा होती है।

अंडा एक मांसाहारी प्रोडक्ट है, जो लोग अंडे को शाकाहारी बोलते हैं वो सरासर झूठ बोलते हैं।

सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले शाकाहारी खाद्य पदार्थ जाने और इसे बच्चे को खिलाकर उसका स्वास्थ्य बढ़ाएं:-

1. *सोयाबीन* – सोयाबीन, मीट और अंडे से भी ज्यादा प्रोटीनयुक्त आहार है, प्रोटीन के अलावा सोयाबीन विटामिन ‘बी’ कॉप्लेक्स विटामिन ‘ई’ और खनिज पदार्थों से भरपूर होता है। इसके अलावा सोयाबीन फाइबर से भी भरपूर होता है। 100 ग्राम सोया चंक्स में करीब 50 ग्राम प्रोटीन होता है।

2. *पनीर* – दूध से बने सभी प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं जो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करते हैं। पनीर भी दूध से ही तैयार होता है और इसमें प्रोटीन, कार्ब और फैट पाया जाता है। 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम के आस पास प्रोटीन होता है।

3. *मूंग की दाल* – मूंग की दाल प्रोटीन की कमी पूरी करने का एक सस्ता साधन है क्योंकि मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंग की दाल में करीब 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

4. *बादाम* – बादाम बेहतरीन किस्म के फैट के साथ साथ भरपूर प्रोटीन से युक्त होता है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

5. *काजू* – यूँ तो काजू के कई फायदे हैं और ये वजन बढ़ाने के लिए भी सहायक है साथ ही ये प्रोटीन से भरपूर होता है। सिर्फ 100 ग्राम काजू में करीब 553 कैलोरी, 44 ग्राम फैट और करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है।

6. *दूध* – दूध ना सिर्फ शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी कर हड्डियां मजबूत करता है बल्कि ये प्रोटीन से भी भरपूर होता है। एक लीटर दूध में करीब 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

7. *अंकुरित अनाज* – अंकुरित अनाज भी प्रोटीन सेवन का एक बेहतरीन जरिया है। एक कप अंकुरित अनाज में करीब 15 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे खाने के बाद खेलकूद के लिए बच्चे को प्रेरित करें।

8. *मूंगफली* – यूँ तो मूंगफली में फैट पाया जाता है लेकिन ये प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन होता है।

9. *चना* – चना ना सिर्फ प्रोटीन बल्कि फाइबर से भी भरपूर होता है, इसे भिगोकर, उबाल कर या फ्राई करकर भी खा सकते हैं। 100 ग्राम चने में करीब 15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

10. *दही* – दूध से बनी हर चीज़ में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है और इसीलिए दही भी प्रोटीन का एक बेहतर जरिया है। 100 ग्राम दही में करीब 11 ग्राम प्रोटीन होता है।

11- *देशी गाय का घी* - अगर अधिक कमजोरी लगे, तो एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और मिश्री डालकर पिलाएं। कमज़ोरी दूर होगी और रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। आपका बच्चा जल्दी बीमार नहीं होगा।

12- *24 गायत्री मंत्र और 11 हनुमान गायत्री का मंन्त्र के जप एवं व्यायाम करें* - इससे शरीर बलिष्ठ बनता है। मानसिक एवं शारीरिक मजबूती आती है।

बिना सोचे ज़्यादा प्रोटीन के सेवन से नुकसान हो सकता है। रोज प्रोटीन का कितना सेवन करना चाहिए ये आपकी उम्र, वजन और दिनचर्या पर निर्भर करता है। सही मात्रा मे प्रोटीन के सेवन से जुड़ी जानकारी अपने डायटीशियन चिकित्सक से लें।

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...