Thursday 27 June 2019

प्रश्न - *हम बचपन से आत्मविश्वास के बारे में सुनते आए हैं लेकिन ये आत्मविश्वास (Self-confidence) होता क्या है? इसे define कैसे करेंगे?*

प्रश्न - *हम बचपन से आत्मविश्वास के बारे में सुनते आए हैं लेकिन ये आत्मविश्वास (Self-confidence) होता क्या है? इसे define कैसे करेंगे?*

उत्तर- आत्मविश्वास (Self-confidence) वस्तुतः एक मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति है। आत्मविश्वासी व्यक्ति ईश्वर विश्वासी होता है। वह स्वयं की योग्यता-पात्रता/काबिलियत पर विश्वास रखता है।

आत्मविश्वास से ही विचारों की स्वाधीनता प्राप्त होती है और इसके कारण ही महान कार्यों के सम्पादन में सरलता और सफलता मिलती है। इसी के द्वारा आत्मरक्षा होती है। जो व्यक्ति आत्मविश्वास से ओत-प्रोत है, उसे अपने भविष्य के प्रति किसी प्रकार की चिन्ता नहीं रहती। उसे कोई चिन्ता नहीं सताती। दूसरे व्यक्ति जिन सन्देहों और शंकाओं से दबे रहते हैं, वह उनसे सदैव मुक्त रहता है। यह प्राणी की आंतरिक भावना है। इसके बिना जीवन में सफल होना अनिश्चित है।

आत्मविश्वास युक्त व्यक्ति न किसी की प्रसंशा का मोहताज़ होता है, और न हीं किसी की निदा करने से हताश होता है।

आत्मविश्वासी अपने जीवन में जो भी घट रहा है उसके लिए स्वयं को ही जिम्मेदार मानता है। समस्या को चुनौती की तरह लेता है, समाधान केंद्रित दृष्टिकोण रखता है।

आत्मविश्वास युक्त व्यक्ति को यह पता होता है कि जीवन मे उसे क्या करना है, जीवन की दिशा धारा क्या होगी? अतः जीवन मे इनके बिखराव नहीं होता है।

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...