Sunday 29 September 2019

प्रश्न - *जिन्होंने गुरु धारण नहीं किया क्या वो गायत्री अनुष्ठान कर सकते हैं? क्या वो सफल होगी?*

*नवरात्रि अनुष्ठान सम्बन्धी जिज्ञासा व समाधान*

प्रश्न - *जिन्होंने गुरु धारण नहीं किया क्या वो गायत्री अनुष्ठान कर सकते हैं?  क्या वो सफल होगी?*

उत्तर- युगऋषि ने यह घोषणा की है कि उन्होंने गायत्रीमंत्र को शापमुक्त सभी लोकहित चाहने वाले लोगों के लिए कर दिया है।

आप भगवान सूर्य या लाल मशाल को गुरुरूप में मानसिक रूप से वरण करके गायत्री मंत्र अनुष्ठान साधना कर सकते हैं।

सभी निश्चिन्त होकर आत्मकल्याण, परिवार कल्याण व लोकल्याण के लिए गायत्रीमंत्र साधना कर सकते हैं। यह गायत्रीमंत्र वह औषधि की तरह है, जो सबके लिए समान रूप से लाभप्रद है। सबकी साधना अच्छे उद्देश्यों के लिए सफल होगी।

केवल उनकी साधना जो किसी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से करेंगे वो विफल होगी।

प्रत्येक गायत्रीमंत्र की उपासना करने वाले का आत्मबल साधनात्मक दिनों में निश्चयत: बढ़ेगा व विवेक जागृत होगा।

स्त्री, पुरुष, बालक, वृद्ध सभी को समान रूप से गायत्रीमंत्र जपने का अधिकार है। सभी के लिए कलियुग की कामधेनु गायत्री है।

Reference Article:- http://literature.awgp.org/book/Gayatri_Ki_Gupt_Shaktiyan/v2.1

Reference Book:-
1- गायत्री विषयक शंका समाधान
2- गायत्री महाविज्ञान
3- गायत्री की गुप्त शक्तियाँ

🙏🏻श्वेता, DIYA

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...