Tuesday 13 October 2020

विवाह के इच्छुक योग्य कन्या कलियुग में सतयुगी अच्छा पति प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित अनुष्ठान शारदीय नवरात्रि में करें

 

*विवाह के इच्छुक योग्य कन्या कलियुग में सतयुगी अच्छा पति प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित अनुष्ठान शारदीय नवरात्रि में करें-*

विवाह के लिए 9 दिन तक 9 माला नित्य गायत्री मन्त्र जप व एक-एक माला निम्नलिखित दुर्गा मन्त्र की जप लें। समस्त विवाह के संकट दूर हो जाएंगे। कुल 12 माला जपनी होगी (9 + 1 + 1 + 1)

नौ माला नित्य गायत्री मंत्र जप -

👉🏻 *ॐ भूर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो योन: प्रचोदयात।* 👈🏻

एक माला मृत्युंजय सौभाग्य मन्त्र -
👉🏻 *ॐ जूं सः माम् भाग्योदयं कुरु कुरु स: जूं ॐ* 👈🏻

*विवाह व जीवन मार्ग की सर्व बाधा निवारण हेतु नित्य एक माला मन्त्र* -

👉🏻 *सर्वा बाधा विनिर्मुक्तो धन-धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन, भविष्यति न शंसयः॥* 👈🏻

अच्छा पति प्राप्त करने हेतु नित्य एक माला निम्नलिखित मंन्त्र जप-
👉🏻 *हे गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया ।*
*तथा मां कुरु कल्याणि कान्तकातां सुदुर्लभाम ॥* 👈🏻

भावार्थ - हे शिव की अर्द्धांगिनी गौरी माता, जिस प्रकार आप और शिव आदर्श गृहस्थ है। आप दोनों में प्रेम है। अपनी जैसी गृहस्थी हमारी भी बसाने की कृपा करें।हमारा भी विवाह करवा कर कल्याण करें।

गायत्री मंत्र 9 से अधिक भी जप सकते हैं। 24 हज़ार के अनुष्ठान हेतु 27 माला रोज जप सकते हैं, 9 दिन तक।

पूर्णाहुति यज्ञ या दीपयज्ञ के माध्यम से कर लें।

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...