Monday 19 October 2020

प्रश्न - नकारात्मक विचारों को कैसे हैंडल(नियंत्रित) करें?

 प्रश्न - नकारात्मक विचारों को कैसे हैंडल(नियंत्रित) करें?

उत्तर - नकारात्मक विचार अंधेरे की तरह होता है, चाहे जितना गहन अंधकार हो उसे भगाने के लिए छोटा जलता दीपक भी काफी होता है, उसी तरह नकारात्मक विचारो को भगाने हेतु एक शशक्त सकारात्मक विचारों की सेना में स्वाध्याय द्वारा खड़ी कीजिये। जिस प्रकार अंधेरे से लड़कर कोई फायदा नहीं, लड़कर उसे नहीं हरा सकते, वैसे ही नकारात्मक विचारों से लड़कर उसे नहीं दूर किया जा सकता।

अतः अंधेरे को भगाने के लिए दीपक जलाएं, नकारात्मक विचारों को भगाने के लिए सकारात्मक विचारों को मन में प्रवेश करवाएं।

एक छोटा प्रयोग करके देखें:-

मन भयग्रस्त हो तो साहस के विचारों को मन में सोचो या किसी साहसी व्यक्ति के बारे में सोचो। विश्व का सर्वाधिक साहसी सुपर हीरो हनुमानजी की चालीसा मन में साहस का संचार करती है।

यदि मन तनावग्रस्त हो तो उसके विपरीत मन को रिलैक्स करने वाले विचार मन को दो। कोई अच्छा साहित्य पढ़ो या वीडियो देखो। मन ही मन गायत्री मंत्र जपो।

जब मन थोड़ा रिलैक्स हो जाये तब गहरी श्वांस लो और स्वयं से प्रश्न करो कि भय की जड़ क्या है? या तनाव की जड़ क्या है? इनकी जड़ को उखाड़ने हेतु ठोस प्लान ऑफ़ एक्शन क्या होगा?

चाणक्य को कांटा चुभा तो उन्होंने कंटीली झाड़ी को काटा नहीं, क्योंकि वो जानते थे आज काटूँगा कल फिर उग आएगा। उन्होंने कँटीली झाड़ी की जड़ को थोड़ा खोद कर उसमें गुड़ और मट्ठा घोलकर डाल दिया। जिससे चींटियां उसकी जड़ को खा जाएं और उस कँटीली झाड़ी का अस्तित्व मिट जाए। 

चाणक्य बुद्धि आपके भीतर ही है, बस ध्यान में बैठकर शांत चित्त से समस्या का समाधान मन मे ढूँढिये। हर समाधान मिलेगा।

💐श्वेता,DIYA

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...