Sunday 1 November 2020

प्रश्न - किसी भी क्षेत्र के विचार प्रबुद्ध - आइडिया मैन कैसे बनें?

 प्रश्न - किसी भी क्षेत्र के विचार  प्रबुद्ध - आइडिया मैन कैसे बनें?

उत्तर - विचार प्रबुद्ध - आइडिया के मैन बनने के लिए हैंडपम्प की तकनीक अपनानी पड़ेगी।

जब हमें पृथ्वी से जल निकालना हो तो गहरे पहले खुदाई करनी पड़ती है। उसमें शुरू में बाहर से जल डालना पड़ता है, एक बार वह भीतर के जल स्रोत से जब बाहर का जल कनेक्ट हो जाता है, फिर जितना चाहो उतना जल हैंड पम्प चलाकर निकाल लो और प्यास बुझा लो।

तुम्हें भी स्वयं के भीतर के ज्ञान श्रोत से जुड़ने व आइडिया का हैंडपम्प लगाने के लिए गहरे ध्यान में उतरना पड़ेगा साथ ही कुछ सम्बंधित विषय की पुस्तकों का स्वाध्याय रूपी जल अपने भीतर नित्य डालना पड़ेगा। जब तुम्हारा योग अन्तःज्ञान श्रोत से जुड़ जाएगा तब तुम स्वयं की जिज्ञासा शांत करने के साथ साथ दुसरो की भी ज्ञान पिपासा को बुझा सकोगे। 

एक प्रयोग 100 दिन का करके देखो:-

1- सर्वप्रथम जिस क्षेत्र का विचार प्रबुद्ध - आइडिया मैन बनना है, उस विषय को चुनो।

2- उससे सम्बंधित 10 किताबों को खरीद लो

3- उस विषय से सम्बंधित क्षेत्र के 20 प्रसिद्ध लोगों के बारे में इंटरनेट पर जानकारी ढूढों।

4- सम्बंधित विषय के सफल लोगों की जीवनियां, आर्टिकल, भाषण जो कुछ भी नेट पर उपलब्ध हो पढ़ना शुरू करो।

5- नित्य 324 बार गायत्री मंत्र ब्रह्म मुहूर्त (सूर्योदय के एक घण्टे पहले) में उगते सूर्य का ध्यान करते हुए जपो। भावना करो कि तुम्हारे मष्तिष्क में सूर्य के ज्ञान का प्रकाश प्रवेश कर रहा है।

6- जब भी बाथरूम में जाओ या किसी भी एकांत क्षण में जाओ जहां कोई न हो, सम्बंधित विषय को सोचो।

7- रात को सोते वक्त सम्बन्धी विषय के कुछ नोट्स बनाओ, उन्हें लिखकर तकिए के नीचे रखकर सो जाओ।

100 दिन के इस प्रयोग में तुम्हरा मष्तिष्क इतना योग्य बन जायेगा कि तुम अपनी जिज्ञासा शांत कर सकोगे। यदि दुसरो के लिए मार्गदर्शन करने की इच्छा है तो यह प्रयोग 500 दिनों तक अनवरत करते रहो। इस क्षेत्र के पथ प्रदर्शक बन जाओगे।

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...