Saturday 29 May 2021

मन भूल मत जाना, माँ गायत्री के चरण

 मन भूल मत जाना,

माँ गायत्री के चरण,

मन भूल मत जाना,

हंसवाहिनी की शरण।


हे मन मतवाले,

छोड़ दुनियां के द्वारे,

माँ गायत्री के सहारे,

सौंप जीवन मरण।

मन भूल मत जाना,

माँ गायत्री की शरण।


ॐ भूर्भुवः स्व:,

तत्सवितुर्वरेण्यं,

भर्गो देवस्य धीमहि,

धियो योनः प्रचोदयात,


हे मन मतवाले,

काट चिंता के जाले,

यह महामन्त्र जपके,

ले माँ की गायत्री की शरण,

मन भूल मत जाना,

माँ गायत्री की शरण।


हे मन मतवाले,

छोड़ भवबन्धन सारे,

कलियुग की कामधेनु माँ गायत्री के सहारे,

सौंप जीवन की डोर,

मन भूल मत जाना,

माँ गायत्री की शरण।


🙏🏻श्वेता, DIYA

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...