Sunday 12 December 2021

प्रार्थना व शुभ आशीर्वाद जीवन के लिए जरूरी है

 प्रार्थना व शुभ आशीर्वाद जीवन के लिए जरूरी है


आत्मीय भाइयों व बहनों,


आज कलियुग में गालियां व बद्दुआ देने वाले, भटकाने वाले तो बहुत मिलते हैं, मग़र दिल से हमें शुभ आशीर्वाद, दुआएं व हमारे उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करने वाले, मार्गदर्शन करने वाले बहुत कम मिलते हैं। अच्छी जीवन उपयोगी पुस्तक सबसे बड़ी मार्गदर्शक व मित्र है।


परमपूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने इस हेतु घर घर दीपयज्ञ, ग़ायत्री मन्त्र जप व शुभ आशीर्वाद पाने की सुंदर विधि व्यवस्था दी है।


आप सभी मित्र समूहों में बात करके सप्ताह में एक दिन सबके घरों बारी बारी से कर सकते हैं। जिस घर जाए उनके घर मे उनके उज्जवल भविष्य व सुखी जीवन के लिए 108 बार समूह में उगते हुए सूर्य का ध्यान करते हुए ग़ायत्री मन्त्र जप कर लें, 24 बार महामृत्युंजय मंत्र जप कर लें। पांच दिए जलाकर दीपयज्ञ कर लें। कम से कम एक भजन कर लें। अधिक भी कर सकते हैं। पूजन के बाद थोड़े पुष्प सभी हाथ मे लेकर जिसके घर पूजन है उस पर पुष्प वर्षा करते हुए मन्त्र बोलते हुए शुभ आशीर्वाद दें। यह छोटा सा पूजन व आशीर्वाद उसके जीवन मे नई ऊर्जा व प्राण चेतना का ऊर्ध्वगमन करेगा। उसके घर की ऊर्जा प्योरिफाई होगी। उसको मानसिक शांति व सुकून मिलेगा। उससे उसकी समस्याओं के बारे में भी पूँछे जिससे निष्कासन मन की उलझनों का होगा। मनोबल एक दूसरे का बढ़ाएं, अच्छे युगसाहित्य का स्वाध्याय करें।


यह आध्यात्मिक मनोवैज्ञानिक प्रयोग एक दूसरे के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपने आसपड़ोस में शुरू करें। छोटे छोटे प्रयास बड़े बड़े असर दिखाएंगे।


मानसिक पीड़ा व कलियुग मे आशीर्वाद की कमी पूरी करने का यह रामबाण इलाज है। इसे अपनाएं, जब आप मित्र समूह में दूसरों को प्यार व आशीर्वाद निःश्वार्थ भाव से बांटेंगे व दूसरे भी आपको प्यार व आशीर्वाद देंगे। आत्मीयता बढ़ेगी व आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे।


आपकी बहन हूँ आपके भले की बात कर रही हूँ। यह प्रयोग आजमा कर देखें, इसके लाभ को स्वयं भी अनुभव करें व दुसरो को भी लाभान्वित करें।


दीपयज्ञ आप नजदीकी ग़ायत्री शक्तिपीठ से निःशुल्क सीख सकते हैं। या आप ऑनलाइन भी सीख सकते हैं। प्रज्ञा शुक्ला जी ऑनलाइन दीपयज्ञ निःशुल्क सिखाती है उनसे संपर्क इस नम्बर पर करें - +919540163703(प्रज्ञा शुक्ला)


जीवन प्रतिध्वनि है जो बोयेंगे व लौटकर आप तक ही आएगा। अच्छा करेंगे तो अच्छाई आप तक जरूर पहुंचेगी।


स्वाध्याय के लिए निम्नलिखित इमेज में दी हुई पुस्तको का सेट 50% डिस्काउंट में मंगवाने के लिए हमें निम्नलिखित नम्बर पर सम्पर्क करे। इन पुस्तकों का कुल मूल्य 627 रुपये है। 50% डिस्काउंट पर यह 313 रुपये में मिलेगी, डाक खर्च 57 रुपये आपको अलग से देना होगा। तो एक सेट के लिए कुल पेमेंट 370 रुपये करना होगा।

साहित्य के लिए सम्पर्क सूत्र- 9810893335 (श्वेता चक्रवर्ती)


आपकी बहन

श्वेता चक्रवर्ती

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...