Monday 2 September 2024

हरतालिका तीज 2024 पूजा मुहूर्त और शुभ मुहूर्त बताएं*?

 प्रश्न - *हरतालिका तीज 2024 पूजा मुहूर्त और शुभ मुहूर्त बताएं*?


उत्तर - हरतालिका तीज पूजा के लिए सुबह का समय बहुत ही उत्तम माना जाता है. ऐसे में इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह 6 सितंबर 2024 को 06:05 से सुबह 08:35 के बीच रहेगा. पंचांग में यह भी बताया गया है कि इस दिन शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है, जो रात्रि 10:15 तक रहेगा और हस्त नक्षत्र भी बन रहा है जो सुबह 9:30 तक रहेगा. हरतालिका तीज के दिन दान-पुण्य को भी महत्वपूर्ण माना जाता है. दान करने के लिए शुभ समय सुबह 11:55 से दोपहर 12:45 तक रहेगा.


हिन्दू धर्म में सूर्य जिस तिथि में उदय होता है उसी का महत्त्व पूजन और उपवास हेतु माना जाता है। यदि कोई तिथि दो दिन पड़ रही है तो यह चेक कीजिये कि सूर्योदय किस तिथि में हो रहा है। जिस तिथि में सूर्योदय वही तिथि उस दिन की मान्य है।


तीज के दिन रुद्राभिषेक अवश्य करें, साथ ही अपने पति के उत्तम स्वास्थ्य और सद्बुद्धि के लिए तीन माला गायत्री मंत्र, एक माला महामृत्युंजय मजतर और एक माला मृत्युंजय मंत्र जपें।


गायत्री मंत्र - ॐ भूर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो योन: प्रचोदयात


महामृत्युंजय मंत्र - ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्


मृत्युंजय मंत्र - ॐ जूं स: माम् पति भाग्योदयं कुरु कुरु स: जूं ॐ 


💐 श्वेता चक्रवर्ती

गायत्री परिवार

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - जप करते वक्त बहुत नींद आती है, जम्हाई आती है क्या करूँ?

 प्रश्न - जप करते वक्त बहुत नींद आती है, जम्हाई आती है क्या करूँ? उत्तर - जिनका मष्तिष्क ओवर थिंकिंग के कारण अति अस्त व्यस्त रहता है, वह जब ...