Wednesday 24 January 2018

नारी सशक्तिकरण* जीवन शक्ति से भरपूर नारी है,

*नारी सशक्तिकरण*

जीवन शक्ति से भरपूर नारी है,
सृजन शक्ति से भरपूर नारी है,
शक्ति साधना से सम्पन्न नारी है,
दिव्य विभूतियों से भरपूर नारी है।

इस सत्य से अंजान जो नारी है,
वही लाचार और बेबस बेचारी है,
इस सत्य का भान जिस नारी को है,
वो ही लक्ष्मी सरस्वती दुर्गा भवानी है।

महिलाशशक्तिकरण अभियान में,
बस जाम्बवान और नारद की भूमिका निभानी है,
उनकी भूली पहचान बतानी है,
नारियों की सोई चेतना जगानी है।

आत्मबल से भरी हर नारी में,
आद्यशक्ति दुर्गा भवानी है,
घर-बाहर सर्वत्र सम्हलना जानती है,
वो घर की अन्नपूर्णा महारानी है।

इन्हें आगे बढ़ने का समान अवसर दो,
इन्हें भीख नहीं बराबर सम्मान दो,
विश्व की आधी आबादी हैं ये,
घर-संसार के कल्याण को राजी हैं ये।

इन्हें समान अवसर दो,
नारी शक्ति का जागरण करो,
इनको इनके वजूद से मिलवा दो,
इनमें आत्मविश्वास जागृत करो।

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...