Sunday 25 November 2018

प्रश्न - *दी, क्या चमत्कार पर आप भरोसा करते हो? क्या चमत्कार होते है?*

प्रश्न - *दी, क्या चमत्कार पर आप भरोसा करते हो? क्या चमत्कार होते है?*

उत्तर - *चमत्कार की परिभाषा* - जो तकनीक और कार्य का परिणाम कैसे आया हमारी बुद्धि को समझ न आये उसे चमत्कार कहते हैं।

किसी भी एक्शन का रिएक्शन जरूर होता है।

जादूगरी की यदि आप शिक्षा ले लो, तो जादूगरी में आपको चमत्कार और जादू दिखना बंद हो जाएगा क्योंकि आपको तकनीक समझ आ गयी।

मोबाईल फोन से वीडियो कॉल आज से सौ वर्ष पूर्व आप किसी को करके दिखा देते तो वो आपका मन्दिर बना के देवता की तरह पूजता। लेकिन आज बच्चे बच्चे को टेक्नोलॉजी पता है इसलिए मोबाईल चमत्कार नहीं है।

मंन्त्र का विज्ञान जो जानते है, उनके लिए मंन्त्र कोई जादू या चमत्कार नहीं है। इसी तरह यज्ञ का विज्ञान जो जानते है उनके लिए यज्ञ कोई चमत्कार नहीं है।

अणुओं को सूर्य विज्ञान का ज्ञाता मंत्र शक्ति से बदल सकता है, जैसे ईंट को मिश्री या सोना में बदल देना इत्यादि। ये कोई चमत्कार नहीं है, यह मंन्त्र विज्ञान की सिद्धि (पोस्ट ग्रेजुएशन) है। इसी विद्या के प्रयोग से सामान्य सा तीर अग्नि बाण, वर्षा का बाण, ब्रह्मास्त्र इत्यादि बन जाता था।

यज्ञ के द्वारा दशरथ को पुत्र प्राप्ति कोई चमत्कार नहीं था, यह यग्योपैथी का विज्ञान था। जिसे मंन्त्र शक्ति और औषधीय हवन द्वारा श्रृंगी ऋषि ने करवाया था।

मनुष्य की छोटी सी बुद्धि जो नहीं समझती उसे चमत्कार कह के इति श्री कर लेती है। वास्तव में चमत्कार कुछ होता ही नहीं, सभी चमत्कार को विधिवत तकनीक अपनाकर किया जाता है।

निम्नलिखित पुस्तक पढ़कर अध्यात्म विज्ञान के चमत्कार के पीछे की तकनीक समझ सकते हो -
👉🏼शब्द ब्रह्म नाद ब्रह्म
👉🏼व्यक्तित्व विकास की
उच्चस्तरीय साधनाएं
👉🏼प्रसुप्ति से जागृति की ओर
👉🏼पंच कोशीय साधना
👉🏼सावित्री कुंडलिनी तंत्र

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...