Tuesday 23 April 2019

यज्ञ-सामानकीलिस्ट

👉🏼📯 *क्या आपने 2 जून गृहे गृहे महायज्ञ की तैयारी कर ली? 24000 घरों में एक साथ एक समय यज्ञ होगा।*

यह कर्मकांड भास्कर का ऐप है । इस ऐप में मंत्र के दाहिने तरफ मंत्र कैसे उच्चारण किया जाए उसका ऑडियो भी दिया गया है जिससे सीख कर कोई भी यज्ञ कर्मकांड सीख सकता है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=in.awgp.app.sk.karmakandbhaskar

📖 पुस्तक *सरल हवन विधि खरीद लें*, और मंन्त्र उच्चारण उपरोक्त अपल्लीकेशन से सीख लें।

👉🏼 यज्ञ सामग्री लिस्ट, इसे पढ़कर पूर्व व्यवस्था बना लें

👉🏼 *यज्ञ की सामग्री*

*1. एक मीटर पीला कपड़ा(देव आसन )*
*2. छोटी चौकी एक*
*3. देव स्थापना चित्र (भगवान की फोटो)*
*4. आम की लकड़ी 3 किलो*
*5. हवन सामग्री 1 किलो*
*6. हवन कुण्ड या तसला एक*
*7. गाय का घी 250 ग्राम*
*8. जटावाला नारियल एक*
*9. गोला एक*
*10. कलश या लोटा एक* (तांबे का कलश उत्तम है, न मिलने पर स्टील का कलश बना लें)
*11. आम या अशोक के पत्ते 5-7*
*12. गंगाजल*(गंगा जल न मिलने पर कलश में मॉ गंगा का ध्यान कर लें)
*13. पान पत्ता एक*
*14. सुपारी दो , लौंग 5 , हरी इलायची 5 ,मिश्री दाना 100 ग्राम*
*15. रोली एक पैकेट , कलावा दो गुच्छे , जनेऊ एक*
*16. कपूर एक डिब्बा , धूप कपूर या अगरबत्ती एक पैकेट  ,  गोल वाली रुई की बत्ती 8-10 , माचिस एक*
*17. दीपक दो - एक बड़ा, एक छोटा (पीतल या स्टील या मिट्टी का घर में जो भी हो )*
*18. पीले चावल 100 ग्राम (साबुत कच्चा चावल हल्दी लगा )*

*20. फल स्वेच्छानुसार*
*21. मिष्ठान्न्र प्रसाद स्वेच्छानुसार* (घर में हलवा या खीर बनाये तो श्रद्धा भाव और शुद्धता बनी रहेगी। होटल में मजदूर नहाधोकर मिठाई नहीं बनाते)
*22. फूलमाला 2*
*23.* - हाथ का पंखा हो तो अच्छी बात नहीं तो पेपर से पंखे का काम ले लें।


*घर का सामान*
*बड़ी दो थाली + चार कटोरी व चार चम्मच + दो मध्यम आकार की प्लेट*

काष्ठ पात्र हो तो अच्छा है, नहीं तो उसकी जगह स्टील की चम्मच उपयोग में लें।

*नोट:*- 150 रुपये वाला पूजा के घी बोलकर नकली घी मार्किट में बिकता है जो मृत पशुओं को गर्म करके बनता, उसे पूजन में प्रयोग कदापि न करें।

यज्ञकर्ता के बैठने के लिए कम्बल, ऊनी शॉल का प्रयोग सर्वोत्तम है। इसके न मिलने पर साधारण आसन भी उपयोग में ले लें।

यज्ञ के बाद कम से कम तीन नए लोगों को अखण्डज्योति या युगसाहित्य जरूर बांटे।

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...