Wednesday 28 August 2019

प्रश्न - *दीदी, युवा 23-24 साल के जो ध्यान से जुड़ना चाहते हैं उनको सबसे पहले किस प्रकार के ध्यान से जोड़ना चाहिए।*

प्रश्न - *दीदी, युवा 23-24 साल के जो ध्यान से जुड़ना चाहते हैं उनको सबसे पहले किस प्रकार के ध्यान से जोड़ना चाहिए।*

उत्तर - आत्मीय भाई,

👉🏻 *ध्यान की पूर्व तैयारी*

जैसे कुछ भी बोने से पूर्व खेत की तैयारी व निराई व गुणाई अनिवार्य है, वैसे ही ध्यान से पूर्व मन की सफाई जरूरी है।

तुमने सुना होगा कि आज़कल अल्ट्रासाउंड वेव के उपयोग ने चिकित्सा जगह में क्रांति पैदा कर दी है, पेट के अंदर की तस्वीरें बिना चीर भाड़ के इन सूक्ष्म ध्वनियों को भेजकर और उनकी लौटती प्रतिध्वनियों को चित्र रूप में प्राप्त की जा रही है। इन ध्वनियों में प्रकाश परावर्तित करके ऑपरेशन जैसे कार्य भी किये जा रहे हैं। हम सब भी दिमाग़ में जमें ख़र पतवारों की सफाई व निराई गुणाई के लिए गायत्री मंत्र जप से उतपन्न अल्ट्रासाउंड फ्रीक्वेंसी की ध्वनियों का प्रयोग करेंगे। इन ध्वनियों के वाइब्रेशन से एकाग्रता बढ़ेगी और दिमाग चैतन्य जागरूक व एक्टिव होगा।

इसके लिए सर्वप्रथम ॐ 5 बार दीर्घ स्वर में बुलवाइए, फ़िर कम से कम 24 बार उपांशु जप उगते हुए सूर्य की कल्पना करते हुए जपने को बोलिये।

फिर तीन बार *सो$हम* बोलने को बोलिये, फिर हिंदी निम्नलिखित वाक्य दोहराने को बोलिये।

1- हम उस सर्वशक्तिमान परमात्मा के सर्वशक्तिमान सन्तान हैं।
2- हम उस समुद्र रूपी परमात्मा की बूंद आत्मा है, हम सत चित आनन्दस्वरूप हैं।
3- हम बुद्धिमान, ऐश्वर्यवान, शक्तिमान  हैं।
4- हम संसार के सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति है, आज का दिन हमारा है, आज सब अच्छा होगा।
5- हम जो चाहें वो प्राप्त कर सकते हैं, हम ऐसा आत्मविश्वास व साहस रखते हैं।

👉🏻 *ध्यान का चयन व ध्यान विधि*

कम्पटीशन की तैयारी करने वाले बच्चों को ऊर्जा अधिक मात्रा में चाहिए, तो उन्हें उगते सूर्य का निम्नलिखित ध्यान करवाएं, इस वीडियो के अंत मे जो 5 से 7 मिनट का ध्यान है वह करवाएं:-

https://youtu.be/04Dl89YWTYU
👇🏻
सप्ताह में कम से कम एक बार या दो बार तनाव को कम करने और दिमाग को रिलैक्स करने के लिए चन्द्र का निम्नलिखित इस वीडियो के अंत मे जो 5 से 7 मिनट का ध्यान करवाया गया है वो करवाएं।

https://youtu.be/umAfVbaGWhw
👇🏻
बच्चों को दिमाग़ की साउंड थैरेपी से मालिश व व्यायाम के लिए बोलिये सोते वक़्त या सोने से पूर्व सुनकर सो जाएं निम्नलिखित ओडियो ध्वनि पर ध्यान केंद्रित करते हुए सुनते हुए सो जाएं:-

https://youtu.be/zGKtxvlrwI0
👇🏻
कभी भी युवा बच्चे अनिर्णय या कन्फ्यूजन जीवन मे महसूस करें तो हमेशा अपने पास पुस्तक - *हारिये न हिम्मत रखें* और उसे पढ़े या निम्नलिखित लिंक पर जाकर सुन लें:-

https://youtu.be/dLSgT02V6LM
👇🏻
कभी भी ज्यादा पढ़ने से ऊर्जा विहीन व थकान लगे तो एक कांच के ग्लास में जल हाथ में लें। भावना करें कि यह जल गंगा जी का जल है। तीन बार गायत्री मंत्र व एक बार महामृत्युंजय मंत्र उस जल को देखते हुए जपें। फिर वह अभिमंत्रित जल घूंट घूंट कर पीते हुए गहरी श्वांस लेते हुए भाव करें कि यह जल आपकी ऊर्जा को बढ़ा रहा है, स्फूर्ति बढ़ रही है, मन व मष्तिष्क तरोताज़ा हो रहा है। इससे दिमाग रिलैक्स होगा। हम पँच तत्वों से बने हैं जिनमे एक तत्व जल है जिसे अभिमंत्रित कर स्वयं को ऊर्जावान बनाया जा सकता है।
👇🏻
प्रत्येक 50 मिनट पढ़ने पर या जॉब करने पर अपनी सीट से उठे पलक झपकाएं और दूर देखें। हाथ पैर से फैलाएं और पुनः 3 बार गायत्री मंत्र व एक बार महामृत्युंजय मंत्र जपकर पढ़ने या जॉब करने बैठे। यह छोटा सा ब्रेक शरीर व मन को आराम देगा।
👇🏻
निम्नलिखित तीन पुस्तक ध्यान के सम्बन्ध में तुम्हारा मार्गदर्शन करेगी:-

📖 ब्रह्मवर्चस की ध्यान धारणा
📖 अंतर्जगत का ज्ञान विज्ञान
📖 विचारों की सृजनात्मक शक्ति

यह वीडियो ऑफलाइन सुनने के लिए इसे डाऊनलोड कर लें, फिर बिना इंटरनेट के भी इसे चला के सुन सकेंगे।

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...