Monday 10 February 2020

गणित की क्लास - माता पिता के लिए

💫 *गणित की क्लास - माता पिता के लिए* 💫

*+ जोड़ना (योग)* 👉🏻 बच्चे को क्या परमात्मा से जोड़ा है? क्या नित्य प्रार्थना आपका बच्चा और आप लोग करते हो? अच्छी आदतों को व्यक्तित्व में जोड़ रहे हो?

*- घटाना* 👉🏻 बुरी आदतों को क्या नित्य जीवन से घटा रहे हो?

*x गुणा* 👉🏻 खुशियों को कई गुना बढाने के लिए नित नया कुछ इनोवेटिव कर रहे हो?

*÷ भाग* 👉🏻 समस्याओं से कहीं भाग तो नहीं रहे? समस्या के समाधान में अपनी योग्यता-क्षमता के अनुसार भाग तो ले रहे हो न?

*औसत(Average)* - दिनभर की दिनचर्या का औसत तो आत्मबोध-तत्त्वबोध करके निकाल रहे हो न? जीवन का अमूल्य समय औसतन कहाँ खर्च कर रहे हो? यह पता तो है न?

औसतन बच्चों को दिन में कितनी बार डांटते हो और कितनी बार प्यार करते हो इसका पता है न? प्यार का औसत ज्यादा है या गुस्से का?

क्या बच्चों के लिए स्वयं के जीवन से कोई प्रेरणा दे रहे हो?
💫💫💫💫💫
अरे अरे कहीं स्वयं को बच्चे का जन्मदाता मानकर कहीं घमंड तो नहीं कर रहे? या बच्चे को जन्म देकर कोई  उस पर अहसान किया है?

भाइयों एवं बहनों, यदि हम किसी को कपड़े गिफ्ट करते हैं तो यह तो नहीं कहते कि इस व्यक्ति का अस्तित्व मेरे कपड़े की वजह से है?

तो फ़िर यह क्यों नहीं मानते कि यह जो आत्मा आपके सन्तान रूप में जन्मी है इसे शरीर रूपी वस्त्र मात्र आपने दिया है। इस आत्मा को आपने नहीं बनाया। वह तो परमात्मा ने बनाया है न?

आपको तो इस आत्मा के सर्वांगीण विकास के निमित्त चुना गया है। आपको अपना कर्तव्यपालन करना है, परमात्मा के लिए इसे पालना है।

पिछले जन्म में भी यह किसी की सन्तान थी व अगले अन्य जन्मों में भी यह किसी की सन्तान होगी। जिस तरह हम सब पिछले जन्म के माता पिता को भूल गए वैसे ही यह भी भूल गयी है। इस पर भी संसार की माया व्याप्त है और हम पर भी संसार की माया व्याप्त है। मगर इससे सत्य तो नहीं बदलता कि हम सब एक ही परमात्मा की सन्तान हैं।

आज के जीवन के गणित का ज्ञान समाप्त कल पुनः मिलेंगे।

आपकी बहन
🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...