Wednesday 15 April 2020

नाद आधीनम जगत सर्वम्

*नाद आधीनम जगत सर्वम्*

यदि जीवन को मधुर सकारात्मक संगीत लहरियों से वंचित रखोगे तो डिप्रेशन को स्वतः आमंत्रित करोगे। यह समस्त जगत नाद के आधीन है।

The impact of musical sounds

वाद्यस्य शब्देन हि यान्ति नाशं बिषाणि घोराण्यपि यानि सन्ति।

 By the musical sounds, the terrible poisonous elements get killed. - Sushruta-samhita

अतः दिव्य मन्त्र नाद से घर मे सकारात्मक तरंगे उत्तपन्न कीजिये। गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, बजरंग बाण, देवी कवच, ॐ ध्वनि, नाद योग इत्यादि मोबाइल से या घर के साउंड सिस्टम से नित्य सुबह या शाम 5 से 7 के बीच कम से कम 20 से 30 मिनट बजाईये, नेत्र बन्द कर उसकी सुमधुर नाद तरङ्ग व शब्दो की ऊर्जा से अपनी चेतना एकाकार कीजिये।

नित्य दैनिक कार्य करते हुए भी मधुर उत्तम मन्त्रों युक्त सुमधुर ध्वनियों को सुनिए।

अपनी अपनी सोसायटी में गार्ड की मदद से, ग्रुप कॉल करके सभी को प्रेरित कर प्रत्येक रविवार 5 बजे सामूहिक मंत्रजप, शँखनाद, घण्टी इत्यादि अपनी अपनी बालकनी में खड़े होकर सभी बजाइये। एक समय एक साथ अपने अपने घरों से, दिव्य नाद और मन्त्र का गुंजार कीजिये।

हनुमानजी की हुंकार से लँका की राक्षसी स्त्रियों का गर्भपात हो गया था, सामूहिक मंत्रजप और शँखनाद से विषाणुओं-रोगणुओं की वृद्धि रुकती है वो नष्ट होते हैं। शब्द नाद  सङ्गीत का महत्त्व समझिए।

Clanging utensils, ringing bells, conch-blowing, beating drums, clapping - all this will surely help.

कुछ लिंक आपके लिए:-

नाद सङ्गीत-
https://youtu.be/vkhJY0wEpu8

ॐ ध्वनि तरङ्ग -

https://youtu.be/EPMq0lQKPYI

गायत्री मंत्र -
https://youtu.be/zREK6bp6L9c

महामृत्युंजय मंत्र -
https://youtu.be/adyjwFgXRNY

बजरंग बाण
https://youtu.be/h1lT6cxwsPw

देवी चंडी कवच
https://youtu.be/06syfbH6ooI

श्रीराम रक्षा स्त्रोत
https://youtu.be/-_axSlApc98

इत्यादि जो अच्छा लगे सुनें व नाद ब्रह्म से जुड़े रहें स्वयं को चैतन्य व उत्साह-उमंग जीवनीशक्ति से भरें।

अपने सभी इष्टमित्रों के साथ zoom कॉल करके सामूहिक ऑनलाइन सङ्गीत कीर्तन भजन मन्त्र जप का आयोजन करें।

भारत के समस्त जन जन के जनजीवन को शिथिल व उदास होने से बचाएं। कोरोना संक्रमण को दिव्य प्राण ऊर्जा मन्त्र तरङ्ग से निश्तेज कर दें। उत्साहसंचार करें, जीवनी शक्ति का शब्द ब्रह्म -नाद ब्रह्म से संचार करें। वाद्य यंत्र जिन्हें बजाना आता है वह जरूर बालकनी में मधुर स्वर लहरियां बजाएं।

🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती
डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...