Sunday 2 August 2020

लड़के हों या लड़कियों जिनके रिश्ते कड़वे हों व दिल टूटे हों। यदि ऐसे लोग कवि या साहित्यकार बन जाएं तो अपने दृष्टिकोण से लेख व काव्य लिखेंगे

लड़के हों या लड़कियों जिनके रिश्ते कड़वे हों व दिल टूटे हों। यदि ऐसे लोग कवि या साहित्यकार बन जाएं तो अपने दृष्टिकोण से लेख व काव्य लिखेंगे। टूटे दिल की कवियत्री को मर्द अत्याचारी व महामारी दिखेगा, और टूटे दिल वाले लड़के कवि को लड़की नरक का द्वार और मोक्ष में बाधक दिखेगी, वस्तुतः दुनियाँ की समस्त समस्या की जड़ लड़की दिखेगी। क्योंकि ये ज्ञानी होते हैं तो जैसे कोर्ट में वकील जीतने के लिए कुछ भी करते हैं वैसे ही यह भ्रमित कवि-लेखक वकीलों की तरह तथ्यों को तोड़मरोड़ कर अपनी बात साबित करने की कुचेष्टा करते हैं।

अतः ऐसे लोगों के काव्य व लेख से प्रभावित होने से पहले एक बार उनकी जीवनी पढ़ लें, यदि टूटा दिल है तो वह लेख व काव्य में 100% पक्षपात करेगा।

स्त्री व पुरुष एक दूसरे के सहयोगी हैं व पूरक हैं। प्रतिद्वंद्वी बनकर केवल विनाश हो सकता है, सृष्टि का भला करना है तो सहयोगी बनना पड़ेगा।

दादा, जन्मदाता पिता, भाई, पुत्र, पोता, मित्र, पति इत्यादि रूप में लड़की के चारो तरफ पुरुष हैं। जन्मदात्री माता, दादी, बहन, पुत्री, पोती, मित्र, पत्नी इत्यादि रूप में लड़के के चारो तरफ स्त्री ही हैं।

अतः दिल टूटे लोगों के लेख पढंकर भ्रमित न हों, अच्छाई व बुराई दोनो में पाई जाती है।आधी ग्लास खाली और आधी भरी है। अच्छे लड़के भी दुनियाँ में हैं और बुरे लड़के भी दुनियाँ में हैं। अच्छी लड़कियां भी दुनियाँ में है और बुरी लड़कियां भी दुनियाँ में है।

सत रज तम से यह दुनियाँ बनी है, अतः यहां तीनो गुण के लोग मिलना स्वभाविक है।

दुर्योधन के चश्मे-दृष्टिकोण से देखने पर इस सृष्टि में कोई पूरा अच्छा न मिलेगा, और युधिष्ठिर के चश्मे-दृष्टिकोण से देखने पर इस सृष्टि में कोई पूरा बुरा न मिलेगा। दुर्योधन सबमें बुराई ढूढ लेगा, युधिष्ठिर सबमें अच्छाई ढूढ लेगा।

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...