Saturday 17 October 2020

प्रश्न - लड़की व लड़को में कौन अधिक अच्छे दिल व अच्छी भावना का होता है?

 प्रश्न - लड़की व लड़को में कौन अधिक अच्छे दिल व अच्छी भावना का होता है?

उत्तर - स्त्री पुरुष दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं है। एक स्त्री पिता, भाई, मित्र, पति व अन्य रिश्तेदारों के रूप में पुरुषों को ही पाती है। एक पुरुष माता, बहन, मित्र, पत्नी व अन्य रिश्तेदारों के रूप में स्त्री को ही पाता है।

दिल से अच्छे लड़के या लड़की तब बनते हैं, जब उन्हें घर में शुभ सँस्कार मिलते हैं। तो जिन बच्चों के माता पिता बचपन से उन्हें दया, धर्म, मर्यादा और प्रकृति से प्रेम करना सिखाते हैं, वह बच्चे लड़के हो या लड़की अच्छे दिल व भावना के बनते हैं।

कुसंस्कारी परिवार के बच्चे जिन्हें बचपन से स्वार्थ सिद्धि हेतु किसी का भी नुकसान पहुंचाने की सीख दी जाती है, वह लड़के हों या लड़की बुरे दिल व भावना के होते हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...