Saturday 17 October 2020

प्रश्न - जीवन मे उत्साह उमंग बनाये रखने के लिए क्या करें?

 प्रश्न - जीवन मे उत्साह उमंग बनाये रखने के लिए क्या करें?

उत्तर - मन एक जिन्न की तरह है, यदि इसे मनपसंद कार्य और भोजन न दिया जाए तो यह आपको विचलित कर देगा। जीवन में निराशा भर देगा।

जीवन मे उत्साह के लिए, मन में उत्साह उमंग जगाना होगा। मन को साधना होगा।

एक छोटा प्रयोग 40 दिन करके देखिए:-

1- पेन कॉपी उठाइये व अपनी पसंद और नापसंद नोट कर लीजिए।

2- फ़िर नापसन्द की लिस्ट में से वह पॉइंट उठाइये जो नापसन्द तो है लेकिन अत्यंत लाभदायक है।

3- नेक्स्ट पसन्द की लिस्ट में से वह पॉइंट उठाइये जो पसन्द तो है लेकिन अत्यंत नुकसानदेह है।

4- अब फाइनल वह लिस्ट बनाइये जो जीवन के लिए लाभदायक है।

5- नेक्स्ट लाभदायक पॉइंट्स के कार्यो में रुचि कैसे जगाई जाए इस पर गहन चिंतन मनन कीजिये।

6- यूट्यूब और इंटरनेट पर कामयाब लोगों की जीवनी 40 दिन देखिए। 40 दिन में आपको 40 सफल लोगो के बारे में पता चलेगा।

7- प्रत्येक व्यक्ति की सफलता के 5 मुख्य पॉइंट्स बना लें। इस तरह 40x5 = 200 पॉइंट्स आपके पास होंगे।

8- अब कॉमन 20 पॉइंट्स जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे था उसे नोट करें।

9- अब सोचे कि इन्हें अपने जीवन मे कैसे लागू करें, गहन चिंतन कीजिये।

10 - जीवन लक्ष्य बनाइये व उनमें इन 20 पॉइंट्स को लक्ष्य प्राप्ति हेतु जोड़ लीजिये।

11- तेनालीराम और चाणक्य सीरियल के वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है, 40 वीडियो इनकी देख लें और समस्या आने पर यह कैसे सोचते हैं, उसे सीख लें।

12- कम से कम 324 गायत्री मंत्र 40 दिन तक उगते सूर्य का ध्यान कर जप लीजिये।

विश्वास मानिए यह 40 दिन का छोटा

💐श्वेता, DIYA

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...