Sunday 18 October 2020

प्रश्न - जिंदगी में आवश्यक सुधार कैसे करें?

 प्रश्न - जिंदगी में आवश्यक सुधार कैसे करें?

उत्तर - जिस मैकेनिक को गाड़ी की समझ न हो, वह गाड़ी सुधार नहीं सकता। वैसे ही व्यक्ति को जब तक जीवन की समझ नहीं होगी, वह जीवन में सुधार भी न कर सकेगा।

ज़िंदगी के लिए तीन आधार पर कार्य करना पड़ता है:-

1- शारिरिक

2- मानसिक

3- आत्मिक

यदि जीवन में सुधार चाहते हो तो -

शरीर को स्वस्थ रखने हेतु आवश्यक योग-व्यायाम करो। पौष्टिक आहार दो।

मन को स्वस्थ रखने हेतु आवश्यक ध्यान-प्राणयाम करो। अच्छे विचारों का भोजन अच्छी पुस्तकें पढंकर दो।

आत्मा को स्वस्थ रखने हेतु आवश्यक जप-तप और ध्यान करो। स्वयं के मूल अस्तित्व को जानने का प्रयास करो।

मन एक जिन्न की तरह है, यदि इसे मनपसंद कार्य और भोजन न दिया जाए तो यह आपको विचलित कर देगा। जीवन में निराशा भर देगा।

जीवन मे उत्साह के लिए, मन में उत्साह उमंग जगाना होगा। मन को साधना होगा।

एक छोटा प्रयोग 40 दिन करके देखिए:-

1- पेन कॉपी उठाइये व अपनी पसंद और नापसंद नोट कर लीजिए।

2- फ़िर नापसन्द की लिस्ट में से वह पॉइंट उठाइये जो नापसन्द तो है लेकिन अत्यंत लाभदायक है।

3- नेक्स्ट पसन्द की लिस्ट में से वह पॉइंट उठाइये जो पसन्द तो है लेकिन अत्यंत नुकसानदेह है।

4- अब फाइनल वह लिस्ट बनाइये जो जीवन के लिए लाभदायक है।

5- नेक्स्ट लाभदायक पॉइंट्स के कार्यो में रुचि कैसे जगाई जाए इस पर गहन चिंतन मनन कीजिये।

6- यूट्यूब और इंटरनेट पर कामयाब लोगों की जीवनी 40 दिन देखिए। 40 दिन में आपको 40 सफल लोगो के बारे में पता चलेगा।

7- प्रत्येक व्यक्ति की सफलता के 5 मुख्य पॉइंट्स बना लें। इस तरह 40x5 = 200 पॉइंट्स आपके पास होंगे।

8- अब कॉमन 20 पॉइंट्स जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे था उसे नोट करें।

9- अब सोचे कि इन्हें अपने जीवन मे कैसे लागू करें, गहन चिंतन कीजिये।

10 - जीवन लक्ष्य बनाइये व उनमें इन 20 पॉइंट्स को लक्ष्य प्राप्ति हेतु जोड़ लीजिये।

11- तेनालीराम और चाणक्य सीरियल के वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है, 40 वीडियो इनकी देख लें और समस्या आने पर यह कैसे सोचते हैं, उसे सीख लें।

12- कम से कम 324 गायत्री मंत्र 40 दिन तक उगते सूर्य का ध्यान कर जप लीजिये।

विश्वास मानिए यह 40 दिन का छोटा प्रयोग लाभप्रद है।

जिंदगी के ड्राइवर आप हैं। मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं है। अतः सांसारिक व आध्यात्मिक प्रयास तो जीवन को सफल बनाने हेतु करना ही पड़ेगा।


💐श्वेता, DIYA

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...