Saturday 31 October 2020

प्रश्न - नाम में क्या रखा है?

 प्रश्न  - क्या किसी के नाम का उस इंसान के जीवन में प्रभाव पड़ता है? इस सम्बन्ध में आपके क्या विचार हैं?


उत्तर - एक दमयंती नाम की लड़की का विवाह एक धनी व्यक्ति जिसका नाम "ठनठन पाल" था, उसे बहुत बुरा लगा। यह भी कोई नाम है। उसने पति को छोड़ने का निश्चय कर लिया। पति समझ गया उसने उससे कहा चलो घूमने चलते हैं।


मार्ग में एक स्त्री मिली जो मजदूर थी व घास खोदकर निकाल रही थी, उसका नाम पूँछा - उसने बताया कि उसका नाम लक्ष्मी है।


आगे बढ़े तो एक किसान मिला उसका नाम पूंछने पर उसने बताया - मेरा नाम धनपाल है।


मार्ग में आगे बढ़े तो कुछ लोग एक चिता लेकर जा रहे थे, पूछने पर पता चला कि अमरसिंह जी की मृत्यु हो गयी।


दमयंती का दिमाग अचानक ठनका - वह मन ही मन सोचने लगी, कि नाम इन सबके बड़े और काम विपरीत है।


तब वह बोल पड़ी,


घास खोदे लक्ष्मी, हल जोते धनपाल।


अमर सिंह मुर्दा भये, अब तो अच्छे लगें हमारे ठनठन पाल।


पति ने समझाया। नाम माता पिता रखते हैं, लेकिन पहचान व्यक्ति के कर्म बनाते हैं। व्यक्ति वस्तुतः अपने कार्यो से जाना जाता है।


माता पिता को भी समझदारी दिखाते हुए अच्छा नाम बच्चों का रखना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...