Wednesday 16 December 2020

प्रश्न - क्या मृत्यु की घटना सबके लिए एक जैसी है?

 प्रश्न - क्या मृत्यु की घटना सबके लिए एक जैसी है?


उत्तर - वर्षा तो एक सी ही होती मग़र बरसात के सबके अनुभव अलग अलग होते हैं। बेघर के लिए वर्षा मुसीबत, नवविवाहित के लिए वर्षा रोमांटिक, वृद्ध जोड़े के लिए वर्षा कपड़े सुखाने में दिक्कत की वजह इत्यादि होती है। वर्षा से स्वयं को बचाने के लिए चील बादल से ऊपर उड़ता है और अन्य पक्षी कोटर में छुपते हैं।

वर्षा की तरह मृत्यु की घटना सबके लिए एक जैसा ही घटता है, मग़र लोगों के मनोभाव अनुसार उनका अनुभव अलग अलग होता है। योगी के लिए मृत्यु आत्मा की जीवनयात्रा का मात्र एक पड़ाव है, भोगी सांसारिक के लिए मृत्यु बहुत बड़ी घटना है।

किसी की मृत्यु पर परिवारजनों के आंखों में आँशु की मात्रा उनकी वर्तमान में उपयोगी व अनुपयोगी होने पर निर्भर करेगा। बीमार वृद्ध व महीनों से खर्चा करवा रहा रोगी मरेगा लोग कम रोयेंगे। एक कमाने वाला मर जाये तो लोग ज्यादा रोयेंगे।

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...