Friday 25 December 2020

ईश्वर पर विश्वास बनाये रखना

 *ईश्वर पर विश्वास बनाये रखना*


अंधेरा तो नित्य रात को गहरायेगा ही,

बस तुम प्रकाश की व्यवस्था रखना।

नकारात्मकता तो परिस्थितिवश छायेगा ही,

बस तुम "सकारात्मक विचारों" की व्यवस्था रखना।


भय तो किन्ही न किन्ही कारणों से सताएगा ही,

बस तुम साहस भरे विचारों की व्यवस्था रखना,

मन तो कभी न कभी डगमगाएगा ही,

बस तुम "ईश्वर पर श्रद्धा-विश्वास" बनाये रखना।


यह मृत्युलोक है कलियुग है,

यहां लोगों का आना जाना लगा रहेगा।

इससे तुम मत घबराना,

बस जीवन में "उत्साह उमंग" बनाये रखना।


नित्य "मंत्रजप, ध्यान, स्वाध्याय" करते रहना,

कर्म में कुशलता बढ़ाते रहना,

अनवरत आगे बढ़ते रहना,

जब तक जीवन है "जीवनीशक्ति" बनाये रखना।


🙏🏻श्वेता, DIYA

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...