Friday 11 June 2021

प्रश्न - शरीर पंचतत्वों से किस प्रकार बना है? वह पंचतत्व शरीर में कहाँ व क्या हैं?

 प्रश्न - शरीर पंचतत्वों से किस प्रकार बना है? वह पंचतत्व शरीर में कहाँ व क्या हैं?


उत्तर - पृथ्वी, जल, अग्नि(तेज), वायु, आकाश इन पंचतत्वों से शरीर बना है।


*पृथ्वी तत्व* - जो कुछ भी शरीर में ठोस, कठिन है व दृश्य है, वह सब पृथ्वी तत्व है- उदाहरण - चमड़ी, मांस, मज्जा इत्यादि।

पृथ्वी तत्व धारण करने का कार्य करता है।


*जल तत्व* - जो कुछ भी शरीर में द्रव्य, तरल है व दृश्य है, वह सब जल तत्व है- उदाहरण - रक्त, विभिन्न अंतःस्रावी ग्रन्थियों से बहते रस व हार्मोन इत्यादि।

जल तत्व एकत्रित करने का कार्य करता है।


*अग्नि तत्व* - जो कुछ भी शरीर में उष्णता, गर्मी व तेज़ है, वह सब अग्नि तत्व है- उदाहरण - शरीर का तापमान,  जठराग्नि, पाचन की विभिन्न अग्नियां, रोगप्रतिरोधक श्वेत रक्त कणों द्वारा अपरिचित विषाणुओं को नष्ट करने के लिए रगड़ द्वारा शरीर गर्म करना इत्यादि।

अग्नि प्रकाशित, पाचन, गर्म व तेज उतपन्न करने का कार्य करता है।


*वायु तत्व* - जो कुछ भी शरीर में प्रवाह है, संचार है, गति है व श्वांस है, वह सब वायु तत्व है- उदाहरण - श्वांस, पाचन के दौरान प्रयुक्त वायु, नाक से फेफड़े, फेफड़े से हृदय तक प्राण वायु पहुंचना व रँक्त में मिलकर पूरे शरीर में संचार करना इत्यादि।

वायु तत्व व्यूहन अर्थात अवयवों को यथास्थान प्रतिष्ठित करने का कार्य करता है।


*आकाश तत्व* - जो कुछ भी शरीर में छिद्र है, रिक्त स्थान है, वह सब आकाश तत्व है। उदाहरण - कान के पास पर्दे के पास का रिक्त स्थान, पेट मे व्रत उपवास के दौरान निर्मित रिक्त स्थान इत्यादि।

आकाश तत्व का कार्य अवकाश प्रदान करना है।


संदर्भ पुस्तक - दुर्लभ 108 उपनिषद, गर्भोपनिषद


🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती

डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...