Monday 5 July 2021

प्रश्न - हमारे पति दो भाई और एक बहन हैं, छोटे भाई व नंदोई ने मिलकर सम्पत्ति माता पिता पर दबाव डालकर अपने नाम कर ली है? क्या सम्पत्ति में अपना हिस्सा के लिए हो रही लड़ाई में हमें भाग लेना चाहिए?

 प्रश्न - हमारे पति दो भाई  और एक बहन हैं, छोटे भाई व नंदोई ने मिलकर सम्पत्ति माता पिता पर दबाव डालकर अपने नाम कर ली है? क्या सम्पत्ति में अपना हिस्सा के लिए हो रही लड़ाई में हमें भाग लेना चाहिए?


उत्तर- प्रत्येक परिवार में धर्म युद्ध करना पड़ता है। कभी स्वेच्छा से राम बन बनवास स्वीकारते हैं तो रामायण घटती है। कभी अपने जब अधिकार मांगते हैं तो महाभारत घटती है।


युद्ध कभी शांतिपूर्ण नहीं होता और न ही बिना हानि उठाये जीता जाता है। पारिवारिक युद्ध अपनों के बीच होता है, तो रिश्तों में कड़वाहट स्वभाविक है।


न रामायण पालना कायरता है और न ही महाभारत करना बहादुरी है।रामायण पालना है या महाभारत करना है, इस बात के लिए स्व-विवेक का सहारा लीजिये। आप गृहस्थ हो कोई सन्यासी नहीं। अतः भगवान व गुरुदेव दोनों ही बुरा नहीं मानने वाले यदि आप अपने सही अधिकारों के लिए धर्म युद्ध लड़ेंगे। 


मग़र बस यह ध्यान रखें, अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ना है तो लड़ें मग़र जानबूझ छल  कर के दूसरे की संपत्ति न हड़पें। साथ ही जब कोई असहाय वृद्धावस्था रुग्णावस्था में आपसे मदद मांगने आये तो मदद अवश्य करें चाहे उसने आपके साथ कितना ही बुरा क्यों न किया हो।


सभी अपने अपने किये कर्म भोगेंगे।


श्रीमद्भागवत गीता का 18 दिन पाठ कीजिए और साथ ही गायत्री मंत्र जप और ध्यान कीजिए। स्वयं से प्रश्न पूँछिये कि आपके लिए क्या उचित होगा? सम्पत्ति के पाने के लिए लड़ना या सम्पत्ति छोड़कर चले जाना। हृदय से जो आवाज़ आये व आत्मा जिसकी गवाही दे वह अवश्य करें।


कलियुग में सतयुगी रिश्ते मिलना मुश्किल है। युद्ध बिना नुकसान के होना सम्भव नहीं, दोनों तरफ नुकसान अवश्य होगा किसी का ज्यादा व किसी का कम नुकसान होगा। कोर्ट कचहरी में समय, श्रम व धन अवश्य खर्च होगा। अतः मनःस्थिति इसके लिए पूर्व तैयार रखें फिर युद्ध मे कदम रखें।


सन्यासी बनकर सम्पत्ति छोड़नी है तो जीवनसाथी को और निज मन को समझाने के लिए तर्क तथ्य प्रमाण रखिये। नहीं तो गृहस्थ जीवन मे अर्जुन की तरह अपना युद्ध सबको स्वयं ही लड़ना ही पड़ता है, कर्म अवश्य करें व हार-जीत की चिंता न करें। जो होगा अच्छा ही होगा।


🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती

डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...