Sunday 24 April 2022

प्रश्न - बच्चों के जन्मदिन संस्कार पर उन्हें व उनके परिवार जन को कौन सी पुस्तक पढ़ने के लिए दें?

 प्रश्न - बच्चों के जन्मदिन संस्कार पर उन्हें व उनके परिवार जन को कौन सी पुस्तक पढ़ने के लिए दें?


उत्तर - बच्चों के संस्कार बाद उन्हें सर्वप्रथम *ग़ायत्री मन्त्रलेखन* लिखने के लिए प्रेरित करें। दोनो हाथ से बारी बारी, इससे उनके दोनो मष्तिष्क के भाग ऊर्जावान होंगे।


उगते सूर्य का ध्यान करते हुए नित्य प्राणायाम, दस मिनट ध्यान व ग़ायत्री जप करने को कहें। ग़ायत्री मंत्रजप व ध्यान के लाभ समझाएं। कम से कम 11 बार गणेश योग(सुपर ब्रेन योग) करने को कहें। यह सब बच्चों की बुद्धि को प्रखर बनाने व तन मन को स्वस्थ रखने में प्राणायाम, ग़ायत्री मन्त्र जप व ध्यान मदद करेगा।


उन्हें निम्नलिखित पुस्तक पढ़ने को दें और उन्हें समझाएं कि यह आपकी पर्सनल लाइब्रेरी में हमेशा होना चाहिए। नित्य 20 मिनट इन अच्छी पुस्तको को आप पढ़ेंगे एवं ईश्वर को आप धन्यवाद देंगे। यह पुस्तक उनके जीवन मे भगवान कृष्ण की तरह उनके बुद्धि की सारथी बनेगी व जीवन युद्ध मे विजयी बनाएगी:-


1-बाल निर्माण की कहानियां

2-ग़ायत्री की दैनिक साधना

3-प्रबंध व्यवस्था एक विभूति एक कौशल

4-व्यवस्था बुद्धि की गरिमा

5-आगे बढ़ने की तैयारी

6-अधिकतम अंक कैसे पाएं

7-बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि

8- महापुरुषों की जीवनियां

9- दृष्टिकोण ठीक रखें

10- शक्ति संचय के पथ पर , शक्तिवान बनिये

11- गहना कर्मणो गतिः (कर्मफ़ल का सिद्धांत)

12- सङ्कल्प बल की प्रचंड प्रक्रिया

13- हारिये न हिम्मत

14- बिना औषधि के कायाकल्प

15- सफल जीवन की दिशा धारा


🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती

डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...