Saturday 23 July 2022

प्रश्न - अपनी कुछ लत/आदत से परेशान हूँ, उनसे मुक्ति चाहता हूँ। क्या व कैसे करूँ?

 प्रश्न - अपनी कुछ लत/आदत से परेशान हूँ, उनसे मुक्ति चाहता हूँ। क्या व कैसे करूँ?


उत्तर- बेटे, कमज़ोर दिमाग़ किसी भी आदत का ग़ुलाम बना देती है। पशुवत बना देती है। मजबूत दिमाग और दृढ़ इच्छाशक्ति से असम्भव भी सम्भव हो जाता है। निम्नलिखित उपाय अपनाओ अपनी लत को छुड़ाने के लिए

1- रोज उगते सूर्य का ध्यान व प्राणायाम करो

2- ग़ायत्री मन्त्र रोज 108 बार जपो

3- सूर्य नमस्कार यूटयूब पर उपलब्ध है उसे देखकर कम से कम तीन बार करो

4- हनुमान जी की चालीसा दिन में एक बार पढ़ो

5- जो लत छुड़ाना चाहते हो उसके बारे में नित्य सङ्कल्प पांच बार लिखो 

6- पानी हाथ में लो और एक बार ग़ायत्री मन्त्र जपो और पानी से बात करो और जो लत छुड़ाना चाहते हो उसकी शक्ति मांगों। फिर उस जल को पी लो।

7- एक तकनीक है 369 , जो लत छुड़ाना चाहते हो सुबह उठते ही मन ही मन तीन बार बोलो - "मैं मानसिक रूप से मजबूत हूँ, ईश्वर की कृपा से मैं इस **** लत से मुक्त हो गया हूँ"। दोपहर को 6 बार मन ही मन इसे पुनः दोहराओ  और रात को सोते वक्त 9 बार इसी वाक्य को मन ही मन दोहराकर सो जाओ।

8- एक कागज में लिखो- मेरा मन मेरे नियंत्रण में है, मुझे जीवन मे अपने कैरियर हेतु **** यह बनना है, इस मुकाम को हासिल करना है। मुझे सफल व्यक्ति बनना है। इस कागज़ को पर्स में रखो और सोते वक्त एक बार दोहरा लेना।

9- ईश्वर से अपनी समस्या मन ही मन कहिए और उनसे मानसिक शक्ति बढ़ाने की मदद मांगिये।


यह नौ  कार्य आपको 90 दिनों तक लगातार करना है। विश्वास मानिए 90 दिनों में आपका एक शानदान व्यक्तित्व होगा,मन नियंत्रण में होगा। लत छूट जाएगी। आपकी सफलता के लिए हम प्रार्थना करते हैं।


विचार कीजिए आदत बुरी लगी कैसे थी, तो उत्तर मिलेगा किसी न किसी बुरे दोस्त या बुरे रिश्तेदार से वह आदत लगी थी। अब उससे मुक्ति के लिए आपको अपनी संगति भी बदलनी होगी, 90 दिनों तक उन बुरी आदत वाले लोगों से दूर रहें। जो अच्छे व सफल व्यक्ति है उनकी संगति कीजिये, यदि आपके आदर्श लोग समय आपको नहीं दे रहे तो कोई बात नहीं आप महान लोगो के जीवन चरित्र पढ़े, जोश टाक देखे, किस्से कामयाबी के देखे, यूटयूब पर प्रेरक बुक समरी 90 दिनों तक पढ़े।


💐श्वेता चक्रवर्ती

डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...