Tuesday 13 December 2022

प्रश्न - सकाम किसी उद्देश्य प्राप्ति हेतु गायत्री जप कैसे करें और कितना? क्या आध्यात्मिक के साथ संसारी लाभ हेतु गायत्री जप सकते हैं?

 प्रश्न - सकाम किसी उद्देश्य प्राप्ति हेतु गायत्री जप कैसे करें और कितना? क्या आध्यात्मिक के साथ संसारी लाभ हेतु गायत्री जप सकते हैं?


उत्तर - विद्युत एक ही होता है उससे फ़्रिज, मोटर, हीटर, एयरकंडीशनर, पंखा सब चल जाता है। 


ऐसे ही गायत्री मंत्र विद्युत की तरह है इसे जिस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए जपना चाहे जप सकते हैं।


संसारी और आध्यात्मिक सफलता दोनो मिलेगी। इसलिए गायत्री को कलियुग की कामधेनु कहते हैं।


गायत्री मंत्र सर्वप्रथम सिद्ध करें और वाणी शुद्धि के लिए सवा लाख गायत्री का जप का विधिवत अनुष्ठान और गायत्री महाविज्ञान व अंतर्जगत के ज्ञान विज्ञान पुस्तक का स्वाध्याय करें।


वाणी शुद्धि और चित्त शुद्धि के बर्फ  किसी एक उद्देश्य की प्राप्ति हेतु कामना पूर्ति हेतु सवा लाख गायत्री मंत्र का अनुष्ठान करें।


साधना और पुरुषार्थ दो चाबी है, जिनसे किस्मत का ताला खुलता है।


बिजली/पेट्रोल से गाड़ी चलेगी, लेक़िन बिजली/पेट्रोल + गाड़ी दोनो होना चाहिए।


अतः सवा लाख अनुष्ठान के साथ साथ सम्बंधित क्षेत्र में योजना बनाकर पुरुषार्थ करना भी अनिवार्य है। साधना से मिली हुई शक्ति का उसी दिशा में पुरुषार्थ कर नियोजन भी अनिवार्य है।


🙏🏻श्वेता चक्रवर्ती

डिवाइन इंडिया यूथ असोसिएशन

No comments:

Post a Comment

प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद्यमहे’, ' धीमही’ और 'प्रचोदयात्’ का क्या अर्थ है?

 प्रश्न - रुद्र गायत्री मंत्र में *वक्राय* (vakraya) उच्चारण सही है या *वक्त्राय* (vaktraya) ?किसी भी देवताओं के गायत्री मंत्र में ' विद...